दुनिया की इन 5 जगहों को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान है

आज हमारी दुनिया के वैज्ञानिक चांद, सूर्य और ब्रह्मांड तक पहुंच गए हैं। लेकिन दोस्तों अभी भी पृथ्वी पर कुछ ऐसी जगह है, जहां मनुष्य नहीं पहुंच पाया है। दोस्तों पूरी दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी है जिनके बारे में जानकारी वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से ऐसे ही 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको देखकर वैज्ञानिक भी हैरान है।


5.Northern Patagonia Chile




चीले में स्तिथ नार्थ पेटागोनिआ का यह क्षेत्र अछूते वर्षा वनों, चोटियों, नदियों और झीलों से घिरा हुआ है। दोस्तों उत्तरी पेटागोनिआ का यह क्षेत्र पिघलती हुई बर्फ का घर भी है। बता दे कि इस जगह की ऊंचाई पर कई सारी आइस फील्ड है, जो एंडीज में अर्जेंटीना और पेटागोनिआ को कवर करती है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस जगह का निरीक्षण करने के लिए पोलर आइस मॉनिटरिंग सेटेलाइट का इस्तेमाल किया, उन्हें यह पता चला कि पटागोनिया के कुछ ग्लेशियर दुनिया में कहीं और पाए जाने वाले ग्लेशियर से बहुत ज्यादा तेजी से पिघल गए हैं। दोस्तों हर साल 21 बिलियन पानी समुद्र में गैर रहे हैं | यहां का जमा हुआ क्षेत्र 1600 वर्ग मील से ज्यादा है | शोधकर्ताओं और खोजकर्ता ने समय के साथ बर्फ के इस क्षेत्र को पार कर लिया है, लेकिन इसके अधिकांश ग्लेशियर अभी भी रहस्य से घिरे हुए हैं |


4.Mariana Trench




पेसिफिक ओशन में स्तिथ मरियना ट्रेंच आज भी एक रहस्य है, क्योंकि यह दुनिया की कुछ ऐसी जगहों में से एक है जहां मनुष्य ने अभी तक कदम नहीं रखा है | दोस्तों यह हिस्सा पैसिफिक ओसियन के वेस्टर्न पार्ट में स्तिथ है | मरियना ट्रेंच को समुन्द्र का सबसे गहरा स्थान बताया जाता है | जो लाखों साल पहले पृथ्वी पर बना था | वैज्ञानिको की माने तो यहां के पानी में 20 से ज्यादा एक्टिव वोल्केनो है, इस जगह सल्फर गैस के बुलबुले पानी में उठते रहते हैं | वैज्ञानिक इस जगह के बारे अंदाज़ा लगते हुए बताते हैं, कि इस जगह की गहराई कम से कम 36037 फ़ीट गहरी हैं | जिस वजह से ये जगह आज भी अनछुई हैं |


3.Machapuchare Mountain




Machapuchare हिंदू धर्म का एक पवित्र शिखर है, इसे भगवान शिव का घर माना जाता है। ये अभी तक पृथ्वी पर कुछ अछूते स्थानों में से एक है। बता दे कि पर्वतारोहियों ने कई बार इस जगह शिखर पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन कोई भी अभी तक इस शिखर की छोटी पर नहीं पहुंच पाया हैं। इस जगह के बारे में नेपाल के राजा का मानना है, कि लोगों को धार्मिक रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए और इस जगह पर चढ़ाई नहीं करनी चाहिए। दोस्तों यही वजह है कि धार्मिक स्थल मानकर इस जगह पर चढ़ाई करना प्रतिबंधित हैं और यह शिखर अभी भी एक रहस्य है ।


2.Sarlacc Pit




साल 2018 को कनाडा में एक बेहद विशालकाय गुफा खोजी गयी, जिसे शर्लक पिट नाम दिया गया और इस गुफा की खोज ब्रिटिश कोलंबिया के खोजकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी खोज थी। इस गुफा को गलती से अप्रैल के महीने में देखा गया, जब इस गुफा के ऊपर से एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। बाद में पाया गया यह गुफा 320 फुट गहरी और 200 फीट चौड़ी है। दोस्तों खोजकर्ताओं का इस जगह के बारे में ऐसा मानना है कि पिछले 50 सालों से यह जगह बर्फ से ढकी हुई थी। दोस्तों खोजकर्ता इस गुफा में केवल 260 फुट की गहराई तक ही पहुंच पाए हैं, क्योंकि आगे जाने पर इस गुफा में एक झरना है जिसमे से हर सेकंड 4000 लीटर galoon पानी गिरता रहता हैं। दोस्तों इसी वजह से खोजकर्ता अभी तक इस जगह को एक्स्प्लोर नहीं कर पाए हैं।


1.The Star Mountains




पापुआ न्यू गिनिया में स्थित दी स्टार माउंटेन एक विशाल पर्वत श्रंखला है, जो इंडोनेशियाई सीमा से हिंडरबर्ग दीवार तक फैली हुई है। दोस्तों यह विशाल चूना पत्थर के पठारों का एक नेटवर्क है, जो 6000 फीट ऊंचा और 30 मील लंबा है जो इस क्षेत्र की रक्षा करता है। बता दे कि यहां की पहाड़ियां 30 मील तक फैली हुई है,, जिस वजह से यहां एक विविध और अछूता वन्यजीवन बसा हुआ है। इस क्षेत्र के एक सर्वेक्षण में यहां 1100 से अधिक पौधे और जानवरों की प्रजातियां पाई गई, जिनमें से 100 प्रजातियों के बारे में वैज्ञानिकों ने आज से पहले कभी भी नहीं था।माना जाता है कि स्टार पर्वतों का क्षेत्र प्रतिवर्ष 10000 मिली मीटर से अधिक वर्षा के साथ पृथ्वी पर दुनिया के सबसे घने जंगलों में से एक है। दोस्तों यहाँ अभी भी कई ऐसी प्रजातियां हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Post a Comment

0 Comments