छोटी स्कर्ट में नेहा धूपिया को देख अंगद बेदी के उड़ गए थे होश, शादी से पहले नेहा हुईं प्रेग्नेंट

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और पति अंगद बेदी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर नेहा ने पति के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा कि एक ही शख्स में मुझे पांच बॉयफ्रेंड मिल गए हैं। मेरी च्वाइस लाजवाब है। नेहा धूपिया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। आम परिवारों की तरह जब उन्होंने ये बात परिवार में बताई तो उन्हें खूब डांट पड़ी थी।
अंगद बेदी की लाइफ से भी जुड़े काफी रोचक किस्से हैं। नेहा धूपिया से शादी से पहले अंगद बेदी करीब 75 लड़कियों को डेट कर चुके थे। इतना ही नहीं वह किसी लड़की के साथ ज्यादा लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रहे थे। अंगद नेहा से पहले दिलबर गर्ल नोरा फतेही को डेट कर रहे थे।
मदर्स डे : नरगिस, निरूपा रॉय, राखी अब श्रीदेवी से लेकर विद्या बालन- बदल गई हैं फिल्मों में मां
नेहा और अंगद ने दिल्ली के गुरुद्वारा में गुपचुप तरीके से अचानक शादी कर ली थी। शादी के तीन महीने के बाद खुलासा किया कि दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 6 महीने बाद 18 नंवंबर 2018 को बेटी मेहर जन्मीं।

शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर नेहा धूपिया ने क्या कहा था

शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर नेहा धूपिया ने कहा था कि वह अपनी गर्भवती होने की बात छुपाना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि लोग उन्हें लेकर परसेप्शन बनाएं। वह कहीं न कहीं काम को लेकर भी चिंतित थी।

2 साल छोटे अंगद बेदी और नेहा धूपिया की लव स्टोरी

अंगद पहली बार नेहा से जिम में मिले थे। छोटी सी स्कर्ट पहने नेहा को पहली बार देखा और उनकी रनिंग टेक्नीक देख वह दीवाने हो गए थे। पूर्व क्रिकेटर के बेटे अंगद खुद अंडर 19 क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। इस मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर दोनों की दोस्ती लवस्टोरी में बदल गई।

नोरा फतेही के साथ था अंगद का अफेयर

नेहा धूपिया से पहले अंगद बेदी डांसर नोरा फतेही को डेट कर चुके हैं। दोनों के ब्रेकअप पर नोरा ने कहा था कि वह डिप्रेशन में पहुंच गई थीं और वह बहुत मुश्किल से इस दौर से उभरी थीं।

एनीवर्सरी पर नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने पति संग तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा कि अंगद उनके बेस्ट फ्रेंड, सपोर्ट सिस्टम, पिता और 5 बॉयफ्रेंड एक ही शख्स में मिले।

Post a Comment

0 Comments