इस मशहूर एक्ट्रेस संग शादी करने जा रहे थे हर्षद चोपड़ा लेकिन…



आज टीवी के पॉपुलर शो ‘बेपनाह’ में आदित्य का किरदार निभाने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा का जन्मदिन हैं। आज हर्षद 36 साल के हो गए हैं।हर्षद का जन्म 17 मई 1983 को महाराष्ट्र के गोंदिया में हुआ था। हर्षद ने अपने टीवी करियर की शुरुआत ‘ममता’ सीरियल से की थी और इस शो को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो में हर्षद के किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो के बाद हर्षद ने कई टीवी शोज़ में काम किया और लोगों के दिलों पर राज करने लगे। वहीं आज के समय में उनका नाम टीवी के मशहूर एक्टर्स में शुमार है।


हर्षद आखिरी बार ‘बेपनाह’ सीरियल में एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ नज़र आ चुके हैं और बीते जन्मदिन पर उनके को स्टार्स ने सेट पर उनका बर्थडे एक दिन पहले ही सेलिब्रेट कर लिया था। हॉट और हैंडसम एक्टर हर्षद की सबसे ख़ास बात यह है कि उन्होंने अब तक जितने भी शोज़ में काम किया है, सभी के लिए उन्हें अवॉर्ड्स भी मिले हैं।


अच्छी पर्सनैलिटी के चलते उन्हें हमेशा से ही अच्छे और दमदार किरदार निभाने का मौक़ा भी मिला है और हर्षद ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। इसी के साजहल उन्होंने अपने पहले सीरियल ‘ममता’ के बाद ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘अबंर धरा’, ‘जो जीता वही सुपरस्टार’, ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘तेरे लिए’, ‘धर्मपत्नी’, ‘दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव’ और ‘हमसफर’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया। इन सभी शो में उन्हें खूब पॉपुलरिटी मिली। वहीं हर्षद का नाम उनकी को-एक्ट्रेस सृति झा के साथ जुड़ चुका है और कई बार खबरें आईं थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।


Post a Comment

0 Comments